यूँ हम पर वो एहसान करते,
तो शायद ये उनकी तौहीन होती,
इसीलिये मांग लिया मेरा दिल,
उन्होंने अपने दिल के बदले में।
बिक गया दिल मेरा, बस एक दिल के बदले में...
हम भी खुश थे,
कि यूँ ही किसी को दिल नहीं दिया,
"गगन" का दिल बिका तो सिर्फ,
एक दिल के बदले में।

इसे मेहरबानी कहूँ,
तो उनको ये गंवारा न होगा,
कहूँ इसे सौदा अगर,
तो शुमार हूँगा मैं बेईमानों की फेहरिस्त में।

दिल के बदले दौलत तो दस्तूर रहा है,
लेकिन मिले जो दिल बदले में दिल के,
ऐसी खरीद कहाँ आज के ज़माने में कोई और होगी,
इसिलिये दे रहा हूँ नाम 'कहानी' हकीकत के सदके में।

No comments:
Post a Comment